ED दफ्तर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा: शराब घोटाले में पूछताछ जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को समन जारी किया था।
जिसके बाद कवासी लखमा रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय उपक्षेत्र कार्यालय पहुंचे हैं। जहां उनसे शराब घोटाले मामले में पूछताछ जारी है|


बता दें कि जिस समय शराब घोटाला उजागर हुआ था उस समय कोंटा विधानसभा सीट से विधायक कवासी लखमा राज्य के आबकारी मंत्री थे।
इसे भी पढ़ें: चीन में फैला एक और नया वायरस HMPV: कोविड-19 जैसे दिखाई दे रहे लक्षण, छोटे बच्चों पर ज्यादा असर, देश में इमरजेंसी घोषित
28 दिसंबर को पूर्व मंत्री कवासी लखमा उनके बेटे सहित अन्य लोगों के घर ईडी ने मारा था छापा। इस छापे के बाद ईडी ने यह जानकारी दी थी कि शराब घोटाले से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं जो कवासी लखमा से जुड़े हैं। जिसके बाद ईडी ने कवासी को पूछताछ के लिए समन जारी किया था।
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर कवासी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे । जानकारी के अनुसार, ईडी पूछताछ के बाद इन्हें कोर्ट में पेशकर आगे भी पूछताछ जारी रखने के लिए गिरफ्तारी की मांग भी कर सकती है।
रेड के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि उनके घर से ईडी को कुछ नहीं मिला था। मैं अनपढ़ आदमी हूं अधिकारी जहां कहते थे मैं साइन कर देता था। उन्होंने दावा किया था कि मैंने मंत्री पद पर रहते हुए एक रुपये की जमीन नहीं खरीदी थी।
इसे भी पढ़ें: डीजल की कीमत में भारी गिरावट: सरकार ने डीजल पर टैक्स घटाया
गुरुवार को ईडी ने अपने आधिकारी बयान में कहा था कि रेड के बाद कवासी लखमा के घर में कई सूबत मिले हैं। ईडी ने अपने बयान में कहा था कि कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है। इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं।
इसे भी पढ़ें: देवर बना हैवान: भाभी से बनाना चाहता था अवैध संबंध, मना करने पर कर दिया बड़ा कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी लंबे समय से कार्रवाई कर रहे हैं। इस मामले में कई अधिकारी और नेताओं के रिश्तेदार जेल में हैं। रायपुर मेयर के भाई भी शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं।

