April 20, 2026

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला: दुर्ग रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

IMG_20250118_201916

दुर्ग: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला के मामले में आरोपी को रेलवे पुलिस (RPF) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से शनिवार को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है।


वह अपना नाम आकाश बता रहा है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। मुंबई पुलिस के पहुंचने के बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा: आपस में भिड़ीं चार युवतियां, जमकर चले लात-घूंसे, देंखे VIDEO

बता दें कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की

इसे भी पढ़ें: Sofia Ansari Bold Photoshoot: सोफिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें PHOTOS और VIDEOS

इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया

हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया।

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल ने पार की हदें: स्कूटी खड़ी कर प्रेमिका को बैठाया, फिर सारे आम करने लगा ऐसा काम

सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 


You may have missed