प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी: शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


बरसों से प्रतीक्षित प्राचार्य पदोन्नति आदेश आज जारी करने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की प्राचार्य प्रमोशन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें: सुबह-सुबह चबाएं औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
हमारे छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, सहसगंठन मंत्री उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री मनोज राय और पूरी प्रांतीय टीम के कुशल नेतृत्व से मुख्यमंत्री के समक्ष बहुप्रतीक्षित मांग प्राचार्य प्रमोशन मांग को रखकर विभिन्न दौर के डेलीगेशन का सुखद परिणाम प्राप्त हुआ।
इसे भी पढ़ें: रेलवे की नई पहल: ट्रेन में लगा ATM, अब झटपट निकाल सकेंगे कैश
इसी तरह छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ छात्र हित, शिक्षा हित और शिक्षक हित लिए हमेशा तत्पर और संघर्षरत रहेगा। इस अवसर पर हर्ष व्यक्त एवं आदरणीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें: 4 बॉयफ्रेंड वाली पत्नी का खौफ: पति ने CM से लगाई मदद की गुहार, कहा- मेरठ ड्रम कांड जैसा हो जाएगा
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष देवांगन ने बताया कि 2013 के बाद प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई थी, सैकड़ों शिक्षक लगातार पदोन्नति की बाट जोहते रिटायर हो रहे थे। प्रदेश के 80% विद्यालय प्राचार्य विहीन थे, पदोन्नति से शासन पर वित्तीय भर अत्यल्प था।
इसे भी पढ़ें: RRB Requirment 2025: रेलवे में निकली 9970 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा में गुणवत्ता और अनुशासन प्रभावित हो रहा था, शिक्षकों में रोष फैल रहा था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य के लिए संस्था प्रमुख का पद आवश्यक है। शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में ही प्राचार्य पदोन्नति के लिए विस्तृत चर्चा कर समाधान के लिए आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर शासन शिक्षा के सकारात्मक सोच और शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए ई संवर्ग के 1478 और टी संवर्ग के 1335 प्राचार्य पदोन्नति के आदेश जारी कर शिक्षकों को झूमने का अवसर दिया। पूरे प्रदेश में शिक्षकों में खुशी की लहर है।
प्रदेश में राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब प्राचार्यों के इतने सारे पदों पर दोनों संवर्गो में एक साथ पदोन्नति दी गई है।
शासन–प्रशासन का आभार व्यक्त करने वालों में सुनील नायक रायपुर जिला संगठन मंत्री, रायपुर जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन, संभागीय सचिव ओंकार वर्मा जी, जिला सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, ज्ञानेश्वर वर्मा, लक्ष्मी राव, रमाकांत यादव,गुपेन्द साहू नीरज गुप्ता, अतुल मिश्रा, मनीष महानंद और दीपक सिंह शामिल है।

