June 3, 2026

Bada Mangal 2025: साल का आखिरी बड़ा मंगल: बस कर लें ये उपाय, आर्थिक के साथ अन्य समस्याएं भी हो जाएगी खत्म

IMG_20250609_212410

 


Bada Mangal 2025: 10 जून 2025 दिन मंगलवार को साल का आखिरी बड़ा मंगल है। यह दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है।

बस करें ये उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की पूजा से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं, और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानिए इस खास दिन पर कौन से उपाय करें ताकि जीवन में आशीर्वाद और कृपा बनी रहे।

1. हनुमान जी के चरणों में कलावा अर्पित करें

हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी के चरणों में कलावा अर्पित करें। इसके बाद, चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं और कलावे का कुछ धागा अपनी कलाई पर बांध लें। यह उपाय आपकी जीवन की सभी बाधाओं को दूर करेगा।

2. चमेली के फूलों की माला अर्पित करें

चमेली के फूलों की माला तैयार करें और उसे हनुमान जी को अर्पित करें। इसके साथ ही हनुमान जी के ध्यान करते हुए धूपबत्ती जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें।

3. बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करें

पूजा के बाद हनुमान जी को पान का बीड़ा और बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग चढ़ाएं। यह उपाय आपके करियर में आ रही अड़चन को दूर करेगा और सफलता की ओर मार्ग प्रशस्त करेगा।

4. 7 बार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें

इस दिन 7 बार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। यह उपाय जीवन में आने वाली सारी संकटों और परेशानियों को समाप्त करेगा।

5. नारियल अर्पित करें और लाल ध्वज चढ़ाएं

हनुमान मंदिर में जाकर नारियल अर्पित करें और लाल रंग का ध्वज चढ़ाएं। इससे आपके सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

बड़े मंगल का महत्व

कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगल के दिन ही हनुमान जी को अमरत्व का वरदान मिला था। इसी दिन त्रेतायुग में हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम से मुलाकात की थी। अतः इस दिन के उपायों से हनुमान जी की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है।

हनुमान जी को पूजा से करे प्रसन्न

यह दिन न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आस्था, सेवा और समर्पण का भी प्रतीक है। इसलिए इस दिन को बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाएं और हनुमान जी की पूजा से अपने जीवन में खुशहाली लाएं।


You may have missed