Airtel Network Down: एयरटेल नेटवर्क डाउन: अचानक बंद हुआ इंटरनेट और सिम सेवा, देशभर के यूजर्स में हड़कंप


Airtel Down: बुधवार 2 जुलाई 2025 की शाम देशभर के एयरटेल यूजर्स (Airtel Users) उस वक्त असमंजस में पड़ गए जब उनका मोबाइल डेटा अचानक बंद (Mobile Data) हो गया और नेटवर्क गायब हो गया। शाम करीब 5:30 बजे से यह समस्या सामने आने लगी, जब लोगों ने देखा कि उनके इंटरनेट ने काम करना बंद कर दिया है और मोबाइल स्क्रीन पर “नो सर्विस” या “सर्चिंग नेटवर्क” जैसे संदेश दिखने लगे।
#AirtelDown हुआ ट्रेंड
इस अचानक हुई गड़बड़ी से परेशान होकर लाखों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी समस्याएं साझा करनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते #AirtelDown ट्रेंड करने लगा और देश के कई हिस्सों से इस संबंध में रिपोर्ट आने लगीं।
अन्य सेवाएं भी ठप्प
एयरटेल यूजर्स (Airtel Users) की शिकायतें न सिर्फ इंटरनेट बंद होने तक सीमित रहीं, बल्कि कई लोगों ने बताया कि उनका सिम पूरी तरह बंद हो गया, कॉल नहीं लग रही है और एसएमएस सेवाएं भी ठप हैं। कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई कि कहीं साइबर अटैक (Cyber Attack) या कोई तकनीकी अपग्रेड तो इसकी वजह नहीं है।
नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
अब तक एयरटेल कंपनी (Airtel Company) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि इस नेटवर्क ठप होने की वजह क्या रही। हालांकि यह भी संभव है कि यह कोई टेक्निकल फॉल्ट (Technical Fault) हो जिसे ठीक करने की प्रक्रिया चल रही हो।
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल
उल्लेखनीय है कि एयरटेल भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों (Airtel Telicom Company) में से एक है और इसके करोड़ों ग्राहक हैं। ऐसे में इस तरह की समस्या का आना यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या रिमोट क्लासेस जैसी सेवाओं पर निर्भर हैं। ग्राहकों को अब कंपनी के रुख का इंतजार है ताकि उन्हें यह पता चल सके कि सेवा कब तक सामान्य होगी और उन्हें भविष्य में ऐसे अनुभव से कैसे बचाया जाएगा।

