घर बना नागलोक: एक के बाद एक निकले 35 जहरीले सांप, लोगों नागदेवता मानकर की पूजा अर्चना, देखें VIDEO


Ghar Bana Naglok: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के देवरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अन्दर से एक साथ 35 जहरीले सांप मिले। इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने की जानकारी के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सांपो को नागदेवता का परिवार मानकर पूजा करने लगे।
एक एक कर निकले 35 सांप
थोड़ी देर बाद रेस्क्यू की टीम और 112 की टीम मौके पर पहुंची और एक के बाद एक 35 सांपों को घर से निकाला गया। टीम ने सभी साँपों को पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया है।
दिखे थे छोटे-छोटे नाग नागिन
दरअसल ये पूरा मामला रायपुर के आरंग के ग्राम देवरी गांव का है। इस गांव के निवासी इंद्र कुमार साहू के घर पिछले सप्ताह शनिवार को छोटे-छोटे नाग नागिन निकले थे। इसके बाद घर से लगातार छोटे-छोटे सांप निकलने लगे। साप निकलने की घटना की जानकारी इंद्रा साहू ने गांव के लोगों को दी और सांप का रेस्क्यू करने वाले को बुलाया गया।
टाइल्स के नीचे से आई फुफकार की आवाज
रेस्क्यू करने वाले सपेरे ने घर के चारों तरफ सांप का बिल खोजा, लेकिन बिल कहीं नहीं मिला। इसके बाद घर के अंदर तलाशी ली गई। इस दौरान एक कमरे में लगे टाइल्स के नीचे सांप के फुफकार की आवाज आने लगी। सपेरे ने टाइल्स उखाड़ी तो उसके नीचे सांपो का झूंड दिखाई दिया। नीचे देखें वीडियो….
लोगों में नागदेवता मानकर की पूजा
सपेरे ने एक के बाद एक 35 सांप निकाले। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। लोग दूर से सांप को देखने आने लगे। कुछ लोग तो साँपों को नागदेवता का परिवार कह कर जायकारा लगाते हुए पूजा करने लगे। सपेरे ने 112 की मदद से सारे सांपों का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। फिलहाल अब उस घर में सांप तो नहीं है, लेकिन सांप मिलने की घटना के बाद से इंद्रा कुमार साहू का घर चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे रेस्क्यू के दौरान मौके पर आंरग पुलिस भी मौजूूद थी।

