June 12, 2026

CG में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 4 महिलाओं समेत 6 को पकड़ा

Gemini_Generated_Image_t38cqbt38cqbt38c

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार (सेक्स रैकेट ) के धंधे का पर्दाफाश किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अतरमुड़ा स्थित एक मकान में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई रायगढ़ एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई है।


शिकायत के बाद सीएसपी और साइबर सेल ने दी दबिश

जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर के अतरमुड़ा इलाके के एक रिहायशी मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह ने तुरंत एक्शन के निर्देश दिए।

एसपी के आदेश पर सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक), साइबर सेल और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त मकान पर अचानक छापा मारा। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने जब मकान के भीतर दबिश दी, तो वहां संदिग्ध हालत में 4 महिलाएं और 2 पुरुष मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।

चक्रधर नगर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम – PITA Act) के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इस अनैतिक धंधे का मुख्य सरगना कौन है।

 


You may have missed