August 23, 2026

टोला घाट में हादसा टला: नदी के तेज बहाव की चपेट में आए लड़का और लड़की, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

IMG-20260823-WA0002

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पाटन तहसील के ठकुराईन टोला गांव में रविवार को खारून नदी के तट पर स्थित टोला घाट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़का और लड़की नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर भंवर में फंस गये।


लोगों ने बचाई जान

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव के बीच दोनों के बहने और लोगों द्वारा उन्हें बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

सावधानी बरतने की अपील

बरसात के मौसम में खारून नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने के कारण नदी किनारे जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों से नदी और घाट के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkc News Web Portal (@jkcnews)


You may have missed