September 1, 2026

आज से 6 बड़े बदलाव लागू: महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, दूध और कारों के दाम बढ़े, हवाई सफर भी पड़ेगा भारी

IMG-20260901-WA0001

1 September New Rules 2026: सितंबर महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। 1 सितंबर 2026 से LPG सिलेंडर, दूध, कारों और Aviation Fuel की कीमतों में बदलाव हुआ है, वहीं विदेश यात्रा से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा LPG की e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।


कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

सबसे पहले बात कमर्शियल LPG सिलेंडर की। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में औसतन 11.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। कोलकाता में इसकी कीमत 2,872.50 रुपए से बढ़कर 2,884 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत भी 2 रुपए बढ़ी है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई में दूध भी महंगा

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने 1 सितंबर से थोक दूध की कीमत 93 रुपए से बढ़ाकर 102 रुपए प्रति लीटर कर दी है। यह दर 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। दूध की कीमत बढ़ने का असर दही, पनीर और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों पर भी पड़ सकता है।

LPG e-KYC भी अहम 

e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त थी। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, उन्हें LPG सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

हवाई सफर पड़ेगा महंगा

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 1 सितंबर से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। प्रक्रिया डिजिटल होने से यात्रियों का समय बच सकता है। हालांकि पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच से जुड़े नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

कार खरीदने वालों की जेब पर भी असर पड़ेगा

Tata Motors ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 25 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है, जबकि Hyundai Motor India ने कीमतों में 1% तक इजाफा किया है। मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से वास्तविक बढ़ोतरी अलग-अलग होगी।

इसके अलावा घरेलू एयरलाइंस के लिए Aviation Turbine Fuel यानी ATF की कीमत 5.46% बढ़कर 121.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है। लगातार दूसरे महीने ATF महंगा होने से आने वाले दिनों में हवाई यात्रा के किराए पर भी असर पड़ सकता है।

यानी सितंबर की शुरुआत में ही आम लोगों के बजट पर कई तरफ से असर पड़ा है—गैस, दूध और कार महंगी हुई हैं, जबकि हवाई यात्रा भी आने वाले दिनों में महंगी हो सकती है।


You may have missed