September 22, 2026

BTech स्टूडेंट निकले चैन स्नैचर: सुबह स्कूटी से निकलते, बुजुर्ग महिलाओं की चैन झपटते, पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

Screenshot_20260922-195044_WhatsApp

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और पैसों की जरूरत के चलते चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने लगे थे।


पढ़िए पूरी खबर

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6:32 बजे घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक-युवती वहां पहुंचे। स्कूटी पर पीछे बैठे आरोपी ने मौका मिलते ही गीता देवी के गले से सोने की चैन झपटी और दोनों फरार हो गए।

CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में भी गीता देवी को दोबारा निशाना बनाया गया। लगातार हुई वारदातों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

स्वीकार किया वारदात

पुलिस ने विक्की नायक और तरूणा सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी सुबह के समय स्कूटी से इलाके में घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा मौका मिलते ही चैन झपटकर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkc News Web Portal (@jkcnews)


You may have missed