April 20, 2026

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिडंत में दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

ddmm1

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी प. बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले है। यहां रायपुर में काम के सिलसिले में आए हुए थे। वहीं देर रात वापस बंगाल लौट रहे थे। महासमुंद के सरायपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|



You may have missed