April 20, 2026

देश के जाने-माने न्यायविद और पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

soli

नई दिल्ली। देश के जाने-माने न्यायविद और पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी (Attorney General Soli Sorabjee) का आज 30 अप्रैल निधन हो गया। वह 91 साल के थे। सोराबजी पहले 1989 से 1990 तक अटॉर्नी जनरल (Attorney General) रहे थे। इसके बाद उन्होंने 1998 से 2004 तक यह जिम्मेदारी निभाई। बता दें कि सोली सोराबजी का पूरा नाम सोली जहांगीर सोराबजी (Soli Jehangir Sorabji) था।


सोली सोराबजी (Soli Sorabjee) का जन्म साल 1930 में बॉम्बे में हुआ था। उन्होंने साल 1953 से बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दिया था। सोली सोराबजी (Soli Sorabjee) साल 1971 में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर काउंसिल बन गए थे। सोली सोराबजी (Soli Sorabjee) की पहचान देश के जाने माने वकीलों में होती थी। उनकी गिनती बड़े मानवाधिकार वकीलों में भी होती थी। नाइजरिया (Nigeria) में मानवाधिकार के बारे में पता लगाने के लिए यूनाइटेड नेशन ने 1997 में उन्हें विशेष दूत बनाकर भेजा था।

सोली सोराबजी (Soli Sorabjee) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से भी सम्मानित किया जा चुका है। सोराबजी करीब सात दशक तक कानूनी पेशे से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मानवाधिकार के कई केस में जीत हासिल की।


You may have missed