Rakul Preet Singh : रकुल प्रीत सिंह बनेंगी कॉन्डम टेस्टर, निभाएंगी अब तक का सबसे बोल्ड अवतार
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने करियर का सबसे अलग किरदार करने वाली हैं जो आज तक किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया| रॉनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) दरअसल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ वुमन सेंट्रिक फिल्म (Woman Centric Film) लेकर आ रहे हैं और इसमें रकुल एक कॉन्डम टेस्ट (Condom test) करने वाली महिला का किरदार निभाएंगी|


रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल इस फिल्म को करने के लिए तैयार हैं| ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म है| फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन ये कन्फर्म है कि रकुल एक कॉन्डम टेस्टर (Condom test) का किरदार निभाएंगी|

जिन्हें पता नहीं है कि कॉन्डम टेस्टर (Condom test) क्या होते हैं उन्हें बता दें कि बड़ी कॉन्डम मैन्यूफेक्चर्स (Condom manufacturers) 18 साल से ऊपर के लोगों को हायर करते हैं और पे रोल पर उन्हें रखते हैं| उन्हें इंटिमेसी के दौरान चेक करना होता है कि कॉन्डम की ड्यूरेब्लिटी (Condom durability) कितनी है| ये हर नए प्रोडक्ट के लॉन्च के दौरान होता है और उनका फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है|
खबर ये भी है कि इससे भारत में जो कॉन्डम (Condom) को लेकर लोग अभी शर्माते हैं वो सोच बदल जाएगी| फिल्म बोल्ड (bold Movie ) होगी, लेकिन साथ ही ह्यूमर के साथ इस सब्जेक्ट को लेकर लोगों को जागरुक किया जाएगा| रकुल जल्द ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ फिल्म सरदार का ग्रैंडसन (Sardar Ka Grandson) में नजर आने वाली हैं| कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Movie trailer release) हुआ था|

‘सरदार का ग्रैंडसन’ (Sardar Ka Grandson) एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म है (Netflix original movie), जिसे ओटीटी (OTT) पर 18 मई को रिलीज किया जाएगा| ट्रेलर रिलीज (trailer release) होने के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों की तगड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है| इतना ही नहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस पूरी फिल्म में अपनी दादी की इच्छा पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं| जिसके वजह से वो लाहौर-अमृतसर (Lahore-Amritsar) एक करते नजर आ रहे हैं|
फिल्म को काश्वी नायर डायरेक्टर (Kashvi Nair Director) कर रहे हैं| काश्वी बतौर डायरेक्टर इस फिल्म के जरिए अपना करियर शुरू कर रहे हैं| फिल्म की कहानी नई है और बिलकुल ही अलग है| फिल्म का निर्माण भूषण कुमार (Bhushan Kumar), दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar), कृष्ण कुमार (Krishna Kumar), मोनिशा आडवाणी (Monisha Advani), मधु भोजवानी (Madhu Bhojwani), निखिल आडवाणी (Nikhil Advani) ने किया है| बता दें कि कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालातों की वजह इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी|

