June 3, 2026

BIG NEWS RAIPUR : राजधानी में फर्जी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार, घरों में जाकर करता था कोरोना टेस्ट और देता था फर्जी रिपोर्ट

IMG_20210502_141635

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पुलिस ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने वाले एक आरोपी को दबोचा है। बताया जा रहा है कि फर्जी लैब टेक्नीशियन घरों में जाकर कोरोना टेस्ट करता था और फर्जी रिपोर्ट देता है। इस तरह कई लोगों को चूना लगाया है।


खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप–
फर्जी लैब टेक्नीशियन के इस काले कारनामे के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। वहीं इस मामले के खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मंदिर हसौंद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरों में जाकर लोगों का कोरोना टेस्ट करता था। इसके बाद निजी मेडिकल कॉलेज की फर्जी रिपोर्ट देता था। इस तरह आरोपी ने शहर के तेलीबांधा समेत कई इलाकों में जाकर कोरोना का टेस्ट किया है।

वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने दूसरे जगह जांच कराई। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी होगी।


You may have missed