June 3, 2026

BIG NEWS CG : कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मेडिकल खोलकर बैठना मेडिकल संचालक को पड़ा भारी..प्रशासन ने सील कर किया FIR

IMG_20210502_215942

धमतरी। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए और लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कोरोना के दिशा निर्देश जारी किए गए है। लेकिन कुछ लोग कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। इसी बीच खबर है की धमतरी जिले के ग्राम छाती में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही, वहीं छाती स्थित कबीर मेडिकल दुकान संचालक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मेडिकल खोल के बैठे थे।


इस पर गठित संयुक्त दल जिसमें राजस्व, पुलिस और पंचायत का अमला सम्मिलित है, ना केवल उस दुकान को जाकर बंद करवाया बल्कि उसे सील कर दुकान संचालक के खिलाफ एफ.आई.आर. कराई गई।

अनुविभागीय अधिकारी धमतरी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि इस तरह की जानलेवा लापरवाही से गांव में संक्रमण तेजी से फैलेगा और प्रशासन से कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में दिक्कतें बढ़ेंगी। इसके मद्देनजर इस दुकान को सील कर दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।


You may have missed