July 21, 2026

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

IMG_20210502_202110

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान तेज आंधी शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।


पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के मुताबिक, जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चिर्रा में रविवार सुबह स्थानीय दो युवक कन्हैया राठिया (30) और टीका राम अगरिया (31) काम करने के लिए खेत में गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे अचानक मौसम बदलने लगा और हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तेज आंधी के साथ बिजली चमकना शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जब मौसम शांत हुआ तो अन्य ग्रामीणों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।


You may have missed