BIG NEWS : बाथरूम जाने के बहाने ससुराल से भागी दुल्हन, भनक लगते ही ससुराल में मची हड़कंप
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ख़बर सामने आ रही है, यहां एक नई नवेली दुल्हन आधी रात बाथरूम जाने के बहाने ससुराल से फरार हो गई। वही ससुराल में भनक लगते ही हड़कंप मच गई।


पढ़िए पूरी खबर–
यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के आमडुला गांव का है। जहां आधी रात को दुल्हन फरार हो गई। शादी पूरी होने के बाद रात को दुल्हन ससुराल से गायब हुई है। मामले की भनक लगते ही ससुराल में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल परिजनों ने मामले की शिकायत फिलहाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इसे भी पढ़ें– Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान
पुलिस ने बताया कि आमडुला निवासी कौशल कुमार की शादी कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव के युवती से सामाजिक रीति रिवाजों के साथ 3 मई को हुई थी। उसके बाद सारे लोग लगभग 11 बजे रात तक सो गए थे।
इसे भी पढ़ें– VIRAL VIDEO : पुलिसवाले ने कपल को मारी सरेआम गोली, जानिए आखिर क्या है इस विडियो की सच्चाई
इसी बीच तकरीबन एक बजे नवविवाहिता बॉथरूम जाने के बहाने से घर से बाहर निकली। उसके बाद वापस नहीं आई। पुलिस का कहना है, कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। फिलहाल अपने प्रेमी संग भागने की आशंका जताई जा रही है।

