BIG NEWS CG : जिले के इस जेल की दीवार फांदकर 5 कैदी हुए फरार , जेल परिेसर में मचा हड़कंप
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जेल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पांच कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए है। कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद पूरे जेल परिेसर में हड़कंप मच गया है। वहीं फरार कैदियों की खोज में पूरे जिलें में नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार भागे हुए कैदियों में से चार महासमुंद जिले के और एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की बतायी जा रही है। फरार कैदियों में तीन लूट के आरोपी, चौथा डकैती और पांचवा बलात्कार का आरोपी बताया जा रहा है। पांचों आरोपी आज दोपहर में जेल की दीवार फांदकर फरार हुये है।
फिलहाल कैदियों की गिनती के बाद फरार कैदियों के बारे में पता चल पाया है। फरार कैदियों में धनसिंह, डमरूधर, राहुल दौलत और करण शामिल है। फरार आरोपी 363 ,366,376 , 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, 397,341,25,27 के तहत सजा काट रहे थे।

