BIG NEWS : रेमेडिसविर इंजेक्शन लेकर लौटे विमान की हुई क्रैश लैंडिंग, हादसे में दो पायलेट समेत एक घायल
भोपाल। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मध्यप्रदेश सरकार ने रेमेडिसविर इंजेक्शन ( Remedisvir injection ) लाने के लिए एक प्लेन को भेजा था, जो वापस आते वक्त ग्वालियर एयरपोर्ट ( Gwalior Airport ) पर हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जिसमें दो पायलट भी शामिल हैं।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक राज्य में रेमेडिसविर की किल्लत को दूर करने के लिए एमपी के सरकारी प्लेन को काम पर लगाया गया था। गुरुवार रात 8.50 के करीब विमान ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे ( Maharajpur Airport of Gwalior ) पर दवाइयों का स्टॉक लेकर पहुंचा। तभी अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से प्लेन की क्रैश लैंडिंग ( Crash landing ) करवानी पड़ी।

ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मुताबिक रनवे पर उतरते वक्त विमान थोड़ा सा फिसल गया, जिस वजह से ये हादसा हुआ। इस घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

