May 1, 2026

LOCKDOWN 2021 : अब यहां हुआ 24 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान, 31 मई तक शादी समारोह के कार्यक्रमों पर लगा रोक

lauk daun

जयपुर। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। एक बार फिर कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए लॉक डाउन और कर्फ्यू लगाने व बढ़ानेका सिलसिला जारी है। इसी बीच राजस्थान से एक खबर मिल रही है, यहां राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 10 मई से 24 मई तक 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान शादी समारोह पर भी रोक लगा दी गई है।


इसे भी पढ़ें– घोड़ी पर सवार दूल्हे को छोड़ भागे बैंड–बाजा और बराती, जानिए हुआ क्या आखिर

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य में विवाह समारोह 31 मई के बाद ही आयोजित किए जाएं। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात और प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी। विवाह घर पर या कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी. जिनमें केवल 11 लोग उपस्थित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें– Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान

इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी। विवाह में बैण्ड-बाजे, हलवाई, टैंट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें– 70 लोगों को लेकर पहुंची बारात तो प्रशासन ने किया 18 हजार का जुर्माना लगाकर स्वागत

सरकार द्वारा बयान में कहा गया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं, इसे देखते हुए मनरेगा के कार्य स्थगित रहेंगे। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। आम जन से अपील है कि पूजा-अर्चुना, इबादत, प्रार्थना घर पर रहकर ही करें।

इसे भी पढ़ें– देवर-भाभी का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने ही लगा दिया ठिकाने

मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी और सरकारी परिवहन के साधन- जैसे बस, जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। अंतर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों को आवागमन, माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग की अनुमति होगी।

इसे भी पढ़ें– Sex Racket : होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर पुलिस ने किया 9 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार

एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर में सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के भीतर करवाई गई आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें– बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़

श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों एवं निर्माण से संबंधित सभी इकाइयों में कार्य करने की अनुमित होगी। श्रमितों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसके लिए पहचान पत्र इन इकाइयों के द्वारा जारी किया जाएगा।


You may have missed