May 20, 2026

Today’s May 9 horoscope : कुंभ राशि वालों को मिलेगी कोई खुशखबरी और इन राशि के जातकों को होगा अचानक धन लाभ

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि – Mesh Rashi 9 May 2021
आलस्य से बचकर सक्रिय होना आज आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा। अपनी संतान के ऊपर आकांक्षाओं का बोझ डालने से अच्छा है उनका मनोबल बढ़ाएं। आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा।


वृषभ राशि – Vrishabha Rashi 9 May 2021
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएँ आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का जाप करें, रिश्ते बेहतर होंगे ।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 9 May 2021
दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में होने के योग हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफीसमय देना पड़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 9 May 2021
आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे। विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। आय बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने घर का नवीनीकरण कर सकते हैं या एक नया वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घुमने जा सकते हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 9 May 2021
आज घर में कामकाज ज्यादा रहेगा और माहौल भी बोझिल हो सकता है। मन शांत करने के लिए योग कर सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण सभी प्रकार के मामले इस दिन पूर्ण हो सकते हैं। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। खरीदारी करने के लिए यह अच्छा दिन रहेगा। आज शाम को अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 9 May 2021
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा . सीनियर आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विष्णु जी को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि – Tula Rashi 9 May 2021
आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता भी ज्यादा हो सकती है। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi 9 May 2021
व्यय बहुत अधिक हो सकता है। अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमजोर है,अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से संबंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नही है। जीवन साथी से परिस्थितिवश कुछ दूरी संभव है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा संबंध टूट सकता है।

धनु राशि – Dhanu Rashi 9 May 2021
आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। घर परिवार में किसी की सेहत के चलते आप बहुत ज्यादा परेशान देख सकते हैं। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

मकर राशि – Makar Rashi 9 May 2021
आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो ही फायदा होगा। पिता को घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। विष्णु जी को फूल अर्पित करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 9 May 2021
कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप सफल रहेंगे। आपका ध्यान दोस्तों के साथ मिलने वाले कार्यक्रम पर हो सकता है।

मीन राशि – Meen Rashi 9 May 2021
आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवन साथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है


You may have missed