Big News Raipur : बाल संप्रेक्षण गृह में कोरोना ब्लास्ट, 45 बच्चे और 5 स्टाफ पाए गए कोरोना संक्रमित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रायपुर से लगे माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक साथ 45 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 5 स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इतने ज्यादा संख्या में संक्रमितों की पुष्टि होने यहां हड़कंप मच गया।


45 बच्चे और 5 स्टाफ कोरोना संक्रमित होने के बाद संप्रेक्षण गृह को आइसोलेशन सेंटर तब्दील किया गया है। वहीं बच्चों के उपचार के लिए 6 नर्स और एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

