BIG NEWS : बेटे को हुआ कोरोना तो असिस्टेंट रजिस्ट्रार पिता ने की आत्महत्या, पंखे से लटका हुआ मिला शव
कानपुर। आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरजीत कुमार ने संस्थान के कैम्पस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उनका शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ पाया गया। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम (Forensic Team) ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार असिस्टेंट रजिस्ट्रार का नाम सुरजीत कुमार है और वह असम के कुरील गांव के रहने वाले थे।जो IIT कैंपस में ही रहते थे। पिछले दिनों ही सुरजीत कुमार के डेढ़ साल के बेटे को पिछले दिनों कोरोना हो गया था, जिसकी वजह से वो बेहद परेशान थे। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के साथ उनकी पत्नी बुलबुल दास और 8 साल व डेढ़ साल का बेटा रहता था।
इसे भी पढ़ें– SEX RACKET : बंधक बनाकर युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, मौसा सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके साथ सुरजीत कुमार का छोटा बेटा कोरोना पॉजिटिव था। छोटा बेटा संक्रमित होने के कारण सुरजीत और भी ज्यादा डिप्रेशन में चले गए थे। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
कल्यानपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह के मुताबिक, सुरजीत कुमार डिप्रेशन के मरीज थे। सुरजीत कुमार का 2011 से ट्रीटमेंट चल रहा था। दिल्ली के डॉक्टर नागपाल के अलावा कानपुर के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था।

