चरित्र पर संदेह के चलते पति ने तलवार से काटा पत्नी का गला फिर खुद थाने पहुंच किया सरेंडर
जोधपुर। महानगर के लूणी थाना क्षेत्र से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने चारपाई पर सो रही अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते तलवार से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद आज सुबह खुद ही थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करना बताया।


इसे भी पढ़ें– जेठ और पत्नी के बीच अवैध संबंध ने ली पति की जान, सुपारी देकर ऐसे किया पति को रास्ते से साफ
उसकी सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बाद में वहां बुलाया गया। अब अभियुक्त पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। रविवार को ही वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर आया था।
पढ़िए पूरी खबर–
एडीसीपी हरफूलचंद ने बताया कि लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में रहने वाले विशनाराम भील ने रात करीब बारह बजे 35 वर्षीय पत्नी नीलम की हत्या कर दी। गले की मुख्य नस कटने से खून बहने लग गया और कुछ ही देर में चारपाई पर ही नीलम की मृत्यु हो गई।
इसे भी पढ़ें– होटल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला फिर पति ने किया कुछ ऐसा..
इसके बाद आज सुबह वह लूणी थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। पुलिस वहां पहुंची तो नीलम का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। एफएसएल व एमओबी को बुलाकर मौके की जांच कराई गई और साक्ष्य एकत्रित किए गए।
एडीसीपी हरफूलचंद ने बताया कि मृतका नीलम का पीहर चांदपोल भील बस्ती में है। वह रविवार को ही अपनी पत्नी को पीहर से लेकर आया था। आरोपी विशनाराम भील ने यह दूसरी शादी की थी।
इसे भी पढ़ें– बीमार पत्नि को छोड़ प्रेमिका के साथ फरार हुआ पति, पुलिस कर रही पति की तलाश
पहली पत्नी से एक संतान है, लेकिन नीलम से उसके कोई संतान नहीं है। रात को दोनों पति पत्नी ही घर पर अकेले थे। मौके पर पुलिस ने खून से सनी एक तलवार बरामद की है। फिलहाल प्रकरण में पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

