April 18, 2026

Madhuri Dixit Birthday : डॉक्टर बनने की ख्वाइस रखती थी माधुरी दीक्षित..लेकिन बनाई अपनी अलग पहचान

IMG_20210515_094237

 


मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Birthday) 15 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं।

माधुरी (Madhuri Dixit) ने 1984 में आई फिल्म ‘अबोध’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म ‘तेजाब’ से उन्हें पहचान मिली।

प्रसिद्ध फ़िल्में
तेज़ाब,अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना,बेटा,दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं,सैलाब,वर्दी,देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया।

माधुरी से जुडी कुछ रोचक बातें

1- माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेत्री बनेगी। वह बचपन से ही बेहद पढ़ाकू थीं, और वह एक डॉक्टर बनने की ख्वाइश रखती थीं।

2- माधुरी (Madhuri Dixit) सिर्फ भारतीयोँ के दिल की धड़कन ही नहीं पाकिस्तानियोँ की भी पसंदीदा हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो एकपाकिस्तानियोँ ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो।

3- माधुरी (Madhuri Dixit) का शुरुआती फ़िल्मी करियर बेहद असफल रहा था, इस दौरान उनपर आलोचकों ने तंज कसते हुए कहा कि वह फिल्म जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं।

इसके बाद उन्होंने उन्होंने आलोचकों के मुंंह पर अपनी बाइक-टू-बैक हिट फिल्मों का तमाचा मारकर खुद के अभिनय की काबलियत को भी साबित कर दिया।

4- फिल्म हम आपके हैं कौन के दौरान माधुरी (Madhuri Dixit) ने सबसे ज्यादा फीस ली थी, तकरीबन तीन करोड़।

5- माधुरी (Madhuri Dixit) को डाइरेक्टर्स एक्ट्रेस भी कहा जाता हैं। ऐसा फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, की एक निर्देशक का करियर तब तक पूरा नहीं होता जब तक वो दीक्षित के साथ काम ना करे।


You may have missed