रायपुर से लगे इस गांव में दर्जनों लोगों की हो चुकी है मौत..लेकिन कोई नही करवाता है कोरोना टेस्ट..न कोई लगवाता है कोरोना का टीका
रायपुर। देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। सरकार भी लोगों से अपील कर रही है की सावधानी बरतें और कोरोना का टीका लगवाएं लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसे भी है जो कोरोना की जांच और टीका लगवाने से बच रहे है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे एक गांव से एक मामला सामने आया है जहां कोरोना के हालात भयावह है।


इसे भी पढ़ें– RAIPUR LOCKDOWN ब्रेकिंग : रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन..जाने किन्हें मिली छूट और किन पर होगा प्रतिबंध
बीते एक महीने में ही यहां करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव वालों की मानें तो ये सारी मौत कहीं न कहीं कोरोना से हुई है, लेकिन इनका टेस्ट नहीं कराया था, इसलिए इनके नाम कोरोना से मौत के सरकारी रिकॉर्ड से भी गायब है। केवल रमेसरी निषाद की मौत कोरोना से होना माना गया है। अब तो हालात ये है कि किसी की मौत हो जाने पर लोग उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिटेट स्टेडिय से सटा ये परसदा गांव का है। गांववालों की मानें तो रायपुर में लॉकडाउन लगने के समय से ही गांव में मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन संभावित सामाजिक बहिष्कार के डर से लोग कोविड टेस्ट कराने को तैयार नहीं हो रहे हैं। पिछले डेढ़ महीनों में केवल 39 लोगों ने अपनी जांच कराई है, जिसमें 3 पॉजिटिव पाए गए।
इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत
गांववालों की मानें तो रायपुर में लॉकडाउन लगने के समय से ही गांव में मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन संभावित सामाजिक बहिष्कार के डर से लोग कोविड टेस्ट कराने को तैयार नहीं हो रहे हैं। पिछले डेढ़ महीनों में केवल 39 लोगों ने अपनी जांच कराई है, जिसमें 3 पॉजिटिव पाए गए।
इसे भी पढ़ें– Paresh Rawal : फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता परेश रावल का निधन की उड़ी सोशल मीडिया पर अफवाह
वही लापरवाही कोरोना के टीका को लेकर भी है। यहां 18 साल से ऊपर की करीब 2100 की आबादी है, लेकिन टीका महज 350 लोगों को लगा है, वो भी 45 साल से ऊपर के लोगों को। 18 से 44 वर्ग के लोग टीका लेने को तैयार नहीं है। गांव के हालात विस्फोटक हैं, फिर भी यहां में हर दिन बाजार सजता है और शादी भी हो रहे हैं।

