बिलासपुर : सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बनेगी बिलासपुर की बहु..जल्द ही लेने वाली है बिलासपुर के बिजनैसमेन के साथ सात फेरे


रायपुर। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड मशहूर टीवी एक्ट्रेस और अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बहु बनेगी। जल्द ही वो बिजनैसमेन विक्की जैन के साथ सात फेरे लेगी। अंकिता और विक्की के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। अंकिता इस रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थी, लिहाजा कई दफा वो बिलासपुर को बातों बातों में अपना ससुराल बता चुकी थी। हालांकि शादी कब और कहां होगी इसे लेकर खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।
पढ़िए पूरी खबर–
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की और अंकिता का रिलेशन बना था। कई सालों से दोनों साथ थे, कई पार्टी में भी दोनों साथ थे। अंकिता ने इस रिश्ते को कभी छुपाया भी नहीं वो हमेशा इस रिश्ते को सार्वजनिक करती रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने खुद खुलासा किया जल्द ही वह दुल्हन बनने जा रही हैं।

एक मैगजीन से बातचीत में अंकिता ने कहा है उन्होंने बताया कि मेरे लिए प्यार एक जरूरत है। जैसे मेरे लिए खाना जरूरत ठीक उसी तरह मेरी जिंदगी में प्यार की भी जरूरत है।अपनी शादी पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा,’किसी भी लड़की के लिए शादी एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। मैं भी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि वो दिन जल्द आ रहा है। मैं जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हूं’। अपनी शादी को लेकर उन्होंने लिखा, ‘मेरी शादी जयपुर या जोधपुर में होगी। हालांकि, अब तक कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन मैं राजस्थानी अंदाज में ही शादी करना चाहती हूं।’

