साथ में सो रहे पति-पत्नी और इधर रेप कर चलता बना दूसरा शख्स, युवक को पति समझ बैठी पत्नी
रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां, पति के साथ रात में सो रही 27 वर्षीय महिला के साथ एक युवक रेप कर चला गया। महिला इस चक्कर में रही कि वो शख्स उसका पति ही था। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।


पुलिस भी सकते में-
ऐसे में पुलिस भी सकते में है कि बगल में सो रहे पति को भनक कैसे नहीं लगी है। महिला ने पुलिस की शिकायत में कहा है कि मैं उस युवक को पति समझ रही थी, इसलिए शांत रही है। जब पता चला तो मैंने शोर मचाया, उसके बाद वह फरार हो गया।
पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल, महिला एक झोपड़ा बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति और पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
महिला ने पति समझ नहीं किया विरोध-
महिला ने पति समझकर उसका विरोध नहीं किया। जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ, तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है।हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पीड़िता के साथ पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह काफी छोटा झोपड़ा था, पुलिस ने कहा कि महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है, उससे उसके पति का विवाद चल रहा है। इन्हीं कारणों से घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा महिला एसआई को सौंपा गया है।

