April 18, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज 146 मरीजों की हुई इलाज के दौरान मौत..9,448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत हुए डिस्चार्ज..देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुरछत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है. इसलिए JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं. और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 5680 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 9,448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 146 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

रायगढ़ में आज सबसे ज्यादा 441 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में आज 436 नये केस आये हैं। कोरबा में 387, रायपुर में 309, जांजगीर में 363, बलरामपुर में 309 नये मरीज मिले हैं। इसी तरह दुर्ग से 154, राजनांदगांव से 112, बालोद से 116, बेमेतरा से 101, कबीरधाम से 86, धमतरी से 128, बलौदा बाजार से 317, महासमुंद से 133, गरियाबंद से 107, बिलासपुर से 204, मुंगेली से 225, सरगुजा से 275, कोरिया से 419, जशपुर से 306, बस्तर से 168, कोंडागांव से 115, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 24, कांकेर से 136, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 31, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल हैै।

 


You may have missed