Raja Rani : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा और एक्ट्रेस इशिका यादव का सिंगल म्यूजिक वीडियो राजा रानी लॉन्च, देखें वीडियो
Chhattisgarhi film :


chhattisgarhi new song :
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा (Chhattisgarhi film actor Padmashree Anuj Sharma) का एक सिंगल म्यूजिक वीडियो गुरुवार को इंटरनेट पर लॉन्च कर दिया गया। इस वीडियो में अनुज एक मजदूर का किरदार निभा रहे हैं। कंस्ट्रक्शन साइट पर वो अपने को एक्ट्रेस इशिका यादव (Ishika Yadav) के साथ रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। यू-ट्यूब पर इस वीडियो को पहले ही दिन 45 हजार से ज्यादा व्यू मिले हैं।
राज्य की पहली फीमेल म्यूजिक डायरेक्टर ज्ञानिता द्विवेदी (Music Director Gyanita Dwivedi)
एक्टर अनुज शर्मा (Acter Anuj Sharma) का सिंगल म्यूजिक वीडियो लॉन्च, राज्य की पहली फीमेल म्यूजिक डायरेक्टर ज्ञानिता ने दिया है इस म्यूजिक सिंगल में अनुज शर्मा (Anuj Sharma) और ज्ञानिता द्विवेदी (Gyanita Dwivedi) ने प्लेबैक किया है। ज्ञानिता छत्तीसगढ़ की पहली फीमेल म्यूजिक डायरेक्टर हैं। फरवरी में इस वीडियो को शूट किया गया था। जिसे अब पोस्ट प्रोडक्शन के बाद लॉन्च किया गया है। छत्तीसगढ़ में सिंगल म्यूजिक वीडियोज का ट्रेंड जारी है। इसके तहत एक ही गाना तैयार किया जाता है।
पहले म्यूजिक एल्बम्स में 6 या 7 गाने हुआ करते थे। ज्ञानिता ने बॉलीवुड के जावेद अली, शान और अन्नू कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया है और परफॉर्म भी किया है। इस म्यूजिक वीडियो के गीतकार सौरभ दीवान, कोरियोग्राफर संजू तांडी, सिनेमैटोग्राफर सौमियो और एडिटर रितेश दास व संजू तांडी हैं।

