June 3, 2026

CG NEWS : रेलवे ट्रैक पर मिली एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

rel

Suspected body of a person found on the railway track of Raigad :


रायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ Raigarh जिले से इस वक्त एक खबर मिल रही हैं की नया शनि मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस के जवान एएसआई आर एस लकड़ा आरक्षक लकेश्वर मिरी मौके पर पहुंचे जिनके सफल प्रयास से मृत व्यक्ति की शिनाख्ती की गई।

इसे भी पढ़ें– लॉकडाउन में ग्राहक बनकर दुकान पहुंची SDM.. तो दुकानदार ने शटर के पीछे से कहा क्या चाहिए..SDM ने कहा आपका चलान चाहिए

अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की ट्रेन में टकराने से मौत हुई है। जीआरपी पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त लाल कुमार नायक उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। जो अभी वर्तमान में सोनुमुड़ा में रहता था। युवक अविववाहित था। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ में SEX RACKET : कोतवाली ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला और पुरुष संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

युवक का वास्तविक निवास कोड़ातराई पुसौर को बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जहां कोविड-19 जांच के बाद पीएम व अन्य कानूनी कार्रवाई को जीआरपी पुलिस पूरा करेगी


You may have missed