April 17, 2026

Sarkari Naukri 2021 : यही है सरकारी नौकरी पाने का सही मौका..बिना परीक्षा के पुलिस विभाग में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

IMG_20210524_095211

Kerala Police Recruitment (KPSC) :


केरल लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट keralapolice.gov.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें आवेदन, चयन और भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां दी गई हैं। योग्य और इच्छुक उम्‍मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफलाइन माध्‍यम से अपना एप्लिकेशन फॉर्म 31 मई से पहले निर्धारित पते पर भेजना होगा।

वेतन और योग्यता–
अकाउंट ऑफिसर के पद पर चयनित उम्‍मीदवार को 40,000/- रुपये मासिक सैलरी पर नौकरी पर रखा जाएगा। इसके लिए M.Com./CA/CS/ICWA डिग्री धारक उम्‍मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्‍मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष का एक्‍सपीरिएंस भी होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन दिनांक–
बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की लास्‍ट डेट 31 मई 2021 निर्धारित है। आवेदन के लिए आयुसीमा 25 वर्ष से 55 वर्ष निर्धारित है।

 आवेदन जमा पता–
उम्‍मीदवार जारी एप्लिकेशन फॉर्म भरे और उसे नीचे दिए पते पर भेज दें। अन्‍य सभी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद हैं। पता: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), सहायक केंद्रीय पुलिस कैंटीन केंद्रीय प्रबंधन समिति, पुलिस मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम।


You may have missed