Today Gold And Silver Price : जारी है सोने और चांदी के रेट में बदलाव, जाने क्या है आज के भाव
This is today gold and silver price :


नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘लगातार तीन सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही। डॉलर में कमजोरी से सोना लगभग चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

