रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी के इस इलाके में लगी भीषण आग,मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोवा इलाके में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। फ़िलहाल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है।


आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने से कई किलोमीटर तक काला धुंए का गुब्बार नजर आ रहा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। लेकिन आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है।

