April 21, 2026

बड़ी खबर: सीएएफ के एक जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

ll

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमदई खदान में तैनात सीएएफ के एक जवान ने अपने खुद को गोली मरकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार- आमदई खदान में तैनात जवान धर्मेंद्र गबेल निवासी जांजगीर के बालधरोद चार दिन पहले ही छुट्टियां के बाद घर से ड्यूटी पर लौटा था। जवान के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


पढिये पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- धर्मेंद्र गबेल उम्र 36 सीएएफ-09वीं बीएन कंपनी का जवान था। उसकी ड्यूटी जिला मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर आमदई खदान में लगी थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ने गुरुवार सुबह अपने दो साथियों के साथ नाश्ता किया। इसके बाद पहाड़ी पर एकांत में जाकर बैठ गया।

पढ़े- SEX RACKET: कोतवाली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 युवक और 4 युवती आपत्तिजनक अवस्था मे गिरफ्तार

गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र का शव पड़ा हुआ था। जवान ने अपनी राइफल से स्वयं को गोली मार ली थी। गोली लगने से जवान के सिर के चीथड़े उड़ गए।

खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस-
सूचना पर एसडीओपी अर्जुन कुर्रे और थाना प्रभारी मनोज सिंह मौके पर पहुंचकर जवान के शव को पहाड़ी से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जवान के परिवार को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।


You may have missed