April 21, 2026

नहीं रहे कांग्रेस के सशक्त नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक

nayak

रायगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक Dr. Shakrajit Nayak ने शनिवार को बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। अंचल में आग की तरह फैली इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।


डॉ.नायक रायगढ़ के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वहीं वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के पिता हैं। उन्होंने अपना जीवन बखूबी जिया, छात्र जीवन से प्रोफ़ेसर तक का सफर तय किया। वहीं आरएसएस के सशक्त नेता के रूप में उभरे। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अपने जीवन काल में डॉ.नायक हमेशा एक नायक के रूप में रहे।

पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। कोरोना संक्रमण होने के कारण उन्हें रायपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने कोरोना को तो मात दे दी, परंतु नियती के आगे हार गए। पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह 10 बजे उनके निधन की खबर आई जिसने सबको स्तब्ध कर दिया।


You may have missed