June 5, 2026

‘मस्तानी’ बनकर सड़कों पर घूम रही हैं राखी सावंत,कर रही हैं अपने बाजीराव की तलाश

IMG_20210530_102743

मुंबई। राखी सावंत (Rakhi Sawant) को यूं ही एंटरटेनमेंट क्वीन नहीं कहा जाता। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए वह कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव राखी के एंटरटेनिंग वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं. वह हमेशा ऐसा कुछ करती रहती हैं कि लोगों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है।


‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस हाल ही में ‘मस्तानी’ बनकर सड़क पर अपना ‘बाजीराव’ की तलाश में भटक रही थीं, अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। उन्हें उनका ‘बाजीराव’ मिल गया है, लेकिन राखी सावंत के ‘बाजीराव’ को देखने के बाद उनके पति रितेश को काफी जलन हो सकती है।

ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हाल ही में ‘मस्तानी’ के अवतार में सड़क पर अपने बाजीराव का ढूंढने निकली थीं, लेकिन राखी का वो इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके पति नहीं बल्कि उनके अच्छे दोस्त राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में राहुल बाजीराव के लुक में मस्तानी राखी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- ‘मुझे बाजीराव मिल गया।’

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। राहुल वैद्य ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- मस्तानी। इसके साथ उन्होंने हंसी वाली इमोजी शेयर किए हैं.।राखी की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही थीं कि न वैक्सीन मिल रही है, न कपड़ों की दुकान खुल रही है। इसलिए मैं भटक रही हूं। न मुंबई खुल रही है, न लॉकडाउन हट रहा है, मैं बहुत परेशान हूं। इसलिए आज मैं बहुत दुखी हूं।

उन्होंने आगे कहा कि न मैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जा पाई. न मेरे शादीशुदा होते हुए मेरा पति मुझ मिल रहा। एक शो मिला था मुझे ‘नच बलिए’ वो भी अभी-अभी न्यूज आई कि वो बंद हो रहा है. एक चांस था मुझे मेरे हसबैंड से मिलने का ‘नच बलिए’ में वो भी बंद हो गया, अब मेरे हसबैंड से मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी। वह तो बर्फ में बैठकर पता नहीं कौन सा गोला खा रहा है। आप मुझे मीरा बोलो या मुझे मस्तानी बोलो मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही हूं।


You may have missed