संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकान के अंदर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने छापामार 6 जुआरिओं को पकड़ा
6 gamblers caught gambling inside the shop taking advantage of lockdown:
महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से लगे ग्राम बिरकोनी में साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। ये सभी संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकान बंद कर अंदर में जुआ खेल रहे थे। इनके पास से टीम ने 1 लाख 29 हजार रुपए नगद व 3 बाइक बरामद किया गया है।


पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश, तुमगांव व महासमुंद के रहने वाले हैं । पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी तारमम्य में रविवार को सूचना मिली कि ग्राम बिरकोनी पेट्रोल पंप के पास साई बाबा ट्रेडर्स में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं ।
इसके बाद सायबर सेलव कोतवली की टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया । टीम ने उक्त दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को पकड़े गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शेर सिंह बन्दे, सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि. सुशिल शर्मा प्रआर श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय पीयूष शर्मा, चम्पलेश ठाकुर, श्रीकान्त मोहन्ती, वेद प्रकाश कोमा एवं सिटी कोतवाली के स्टॉफ शामिल थे ।
टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा-
छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्राम बरबसपुर महासमुंद निवासी प्रकाश उर्फ रानू शर्मा पिता संतोष शर्मा (35), ग्राम धनवार थाना साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश निवासी साहब गिरी पिता मुन्ना गिरी (30), ग्राम अछोला थाना तुमगांव निवासी चंद्रिका प्रसाद साहू पिता ठाकुर राम साहू (43), उययापुर जिला रायसेन मध्यप्रदेश निवासी निसार खान पिता शमसुद्दीन (36), बंगलापारा तुमगांव निवासी भुनेश्वर साहू पिता लखन लाल साहू (38) एवं कुर्मी पारा निवासी सुरेंद्र चंद्राकर पिता नायक पिता नायक राम चंद्राकर (52) को पकड़ा।

