मौसम ब्रेकिंग: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। तो वही प्रदेश के करीब 10 से ज्यादा जिलों में आज बारिश के साथ तेज़ हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में आज आंधी और बारिश के आसार है। छत्तीसगढ़ के अलावे बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले तीन-चार दिन तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है। इस दौरान गरज चमक बिजली भी कड़केगी।

