कलयुगी बेटे ने कार नही दिलाने पर पिता की कर दी जमकर पिटाई, पिता ने दर्ज कराई FIR


रायपुर। कलयुगी बेटे ने फोर व्हीलर गाड़ी नही खरीदने पर गाली-गलौच कर पाईप से पिता की पिटाई कर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट मोवा थाने दर्ज करायी गई है।
पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर मोवा पण्डरी निवासी भरतलाल ठाकुर 64 वर्ष ने 3 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि बुधवार को रात 11.20 बजे प्रार्थी के बेटा मनमोहन सिंह 31 वर्ष चार पहिया वाहन खरीदने की जिद करने लगा।
जिस पर प्रार्थी ने अभी पैसा नही है कहकर गाड़ी खरीदने से इंकार कर दिया इस पर वह गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं पाईप से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,427,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

