अब तक दो बार मां बन चुका है ये पुरुष, ऐसे छिपाता था प्रेग्नेंसी वाला पेट
हॉस्टन: प्रकृति ने महिला को नया जीवन दुनिया में लाने का अधिकार दिया है. महिला के गर्भ में नौ महीने पलने के बाद बच्चा दुनिया में आता है। लेकिन हॉस्टन में रहने वाले 34 साल के कीडेन अभी तक दो बार मां बन चुके हैं। दरअसल, कीडेन ट्रांसजेंडर (Transgender) हैं। जिनका जन्म महिला के रूप में हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने दवाइयों और सर्जरी के जरिये खुद को मर्द में बदल दिया।


इस ट्रांसजेंडर शख्स ने लोगों के साथ अपनी दोनों प्रेग्नेंसी शेयर की है। कीडेन ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उसे लोगों के ताने सुनने पड़े? हालांकि, इन तानों से बचने के लिए कीडेन ने जो उपाय लगाया, उसे भी लोगों के साथ शेयर किया है।
कीडेन ने बताया कि वो अपनी दोनों प्रेग्नेंसी पर गर्व महसूस करते हैं. हालांकि, दोनों ही प्रेग्नेंसी उनके लिए सरप्राइज थी. पहली बार वो तब प्रेग्नेंट हो गए थे जब 2014 में उन्होंने कुछ समय के लिए टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) लेना छोड़ दिया था। कीडेन ने 2009 में महिला से पुरुष के ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी शुरू की थी। लेकिन उसने अपनी फीमेल जेनिटल्स और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को चेंज नहीं करवाया था। 2013 में उसने अपने ब्रेस्ट को हटाने के लिए मस्टेक्टॉमी (Mastectomy) करवाई थी।
जिस कारन से उसे थोड़े समय के लिए टेस्टोस्टेरोन लेना बंद करना पड़ा था. तभी वो प्रेग्नेंट हो गया था। बेहद मुश्किल थी प्रेग्नेंसी पहली बार मां बनने के पांच महीने बाद कीडेन को इसका पता चला था। उसने 2014 में बड़ी बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद बीते साल उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया। कीडेन ने अब लोगों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव शेयर किये हैं। उसने बताया कि उसके लिए लोगों का रिएक्शन काफी मुश्किल था। कई ने तो उसे अबॉर्शन तक की सलाह दी थी। इस दौरान उसे लोगों के कड़वे सवालों से भी रूबरू होना पड़ा।
कीडेन ने बताया कि जिन लोगों को उसकी असलियत पता थी, उनके ताने सुनने पड़ते थे। लेकिन घर के बाहर उसके प्रेग्नेंसी वाले पेट को लोग उसकी तोंद समझ लेते थे। वो भी सभी को यही कहता था कि ज्यादा बियर पीने की वजह से उसका ऐसा हाल है। वो किसी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर नहीं करता था। कीडेन अपने दोनों बच्चों और अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहता है। उसे अपनी लाइफ से कोई शिकायत नहीं है। अब वो सिर्फ लोगों का नजरिया ट्रांसजेंडर के प्रति बदलना चाहता है।

