May 6, 2026

Dilip Kumar : दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, कराए गए अस्पताल में भर्ती

IMG_20210606_112121

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) आज भी लोगों के फेवरेट हैं। उनके फैंस के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट (Dilip Kumar Health Update) सामने आया है।


खबर है कि उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले मई में एक्टर को रूटीन चेकअप के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तमाम टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज भी कर दिया गया था।


You may have missed