रकम दुगना करने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी, तीन गिरफ्तार मास्टरमाइंड पति-पत्नी फरार
Kotwali police arrested those who cheated on the pretext of doubling the amount:
अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है, वही ठगी करने वाले मुख्य आरोपी पति-पत्नी मौके से फरार है। 2016 में रकम दुगना करने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत पीड़ितों से कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे कोतवाली थाने में नव पदस्त महिला टीआई तरसिला टोप्पो के प्रभार सम्हालते ही कोतवाली पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन लोगों को कलकत्ता से गिरफ्तार कर थाने ले आई है। वही मामले में मुख्य आरोपी पति पत्नी अभी भी पुलिस की पहुच से दूर है।


कोतवाली प्रभारी ने बताया की एमआई हेल्थ केयर प्रोडक्ट के नाम से कलकत्ता में कंपनी चला रहे थे मगर छत्तीसगढ़ में आकर आरोपी बैंकिंग का कार्य सुरु कर आरोपियों से लोगो को रकम दुगना करने का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे थे। जिसमें कार्यवाही करते हुए कोतवाली की टीम ने कंपनी के चैयरमैन व डायरेक्टर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
वही मामले के मुख्य आरोपी कंपनी के एमडी पति पत्नी पुलिस की पहुच से दूर है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कोतवाली पुलिस कर रही है, वही आरोपियों से पूछताछ जारी है और ठगी के पैसों की जानकारी ली जा रही है। आरोपियों के नाम से ठगी के पैसे से दो एकड़ जमीन खरीदने की भी बात सामने आई है,पूछताछ में ठगी के रकम की और जानकारी सामने आ सकती ।

