April 19, 2024

CG NEWS : पेड़ पर लटकी मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। उतई थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव में किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। मृतक की पहचान 47 साल के कुबेर साहू के रूप में की गई। कुबेर साहू प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सगे साले का लड़का है।


पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में अभी यह पता नहीं चला है कि कुबेर ने खुदकुशी क्यों की है? आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उसने इतना पड़ा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गया। उतई पुलिस सारे तथ्यों पर बारीकी से जांच में जुट गई है।

उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। परिजनों व अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस, गृहमंत्री के सुसराल का मामला होने के चलते सीधे कुछ नहीं बोल रही है। आसपास के ग्रामीण भी मीडिया को कोई जानकारी देने से बच रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुबेर साहू ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी की है, अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं रखा था। वह शनिवार को खेत के लिए बाइक से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह किसी ने खेत में उसके शव को देखा, उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed