April 30, 2026

Video : माता वैष्णो देवी के दरबार में लगी भीषण आग, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी

IMG_20210608_184743

कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आग लग गई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचा रखा है। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। बता दें कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है।


https://twitter.com/kashmirnewshub/status/1402227433349148676?s=19

जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।


You may have missed