एनकाउंटर में मारे गए खूंखार गैंगस्टर जसप्रीत जस्सी और जयपाल भुल्लर, इतने लाख का था इनाम
कोलकाता: कोलकाता में पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में चार राज्यों के वॉन्टेड दो गैंगस्टर्स मारे गए हैं। वॉन्टेड गैगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी का पंजाब और कोलकाता पुलिस ने मिलकर एनकाउंटर किया है। भुल्लर पर लुधियाना में पंजाब पुलिस के दो ASI की हत्या का आरोप है।


फिरोजपुर के रहने वाले भुल्लर की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी। भुल्लर और जस्सी पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। भुल्लर पर 10 लाख रुपये और जस्सी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी था। भुल्लर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा था।

