June 3, 2026

कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में आज कोरोना का आंकड़ा 1000 से भी कम और मौत 15 से भी कम..देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज बुधवार को कोरोना का आंकड़ा 954 रहा। आज मौत का आंकड़ा 14 का रहा है। वहीं 1898 मरीज आज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस घटकर सिर्फ 18 हजार 113 रह गये हैं।

जशपुर में आज सबसे ज्यादा 68, सुकमा में 60, रायपुर में 56, बीजापुर में 55, जांजगीर में 54, रायगढ़ में 53, बलरामपुर में 52, बस्तर में 50 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 11, बालोद से 25, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 9, धमतरी से 29, बलौदा बाजार से 51, महासमुंद से 24, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 13, कोरबा से 47, मुंगेली से 09, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 42, कोरिया से 47, सूरजपुर से 34,
कोंडागांव से 38, दंतेवाड़ा से 28, कांकेर से 19, नारायणपुर से 22, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है।

 


You may have missed