April 30, 2026

BIG NEWS : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक की शादी हो गई थी किसी और युवती से तय

premi

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि, युवक की शादी किसी और युवती से तय हो गयी थी, इसी के चलते उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पत्थलगांव के ग्राम पाकेरटिकरा की है। यहां के रहने वाले युवक इंदर साय 21 वर्ष को पड़ोस के गांव इला की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी।

इस बीच प्रेमी युवक की शादी एक दूसरी युवती संग तय हो गया था। इस बात से परेशान प्रेमी युगल ने बीती रात गांव के एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी।

आज से शुरू थी युवक की शादी-
वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि आज से युवक की शादी शुरू थी, शायद इसी बात से तंग आकर उसने अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।


You may have missed