BIG NEWS : सड़क हादसे के बाद बेहोश हुए साथियों को मरा समझकर सदमे में दोस्त ने लगा ली फांसी
धमतरी। धमतरी जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक युवक ने सड़क हादसे के बाद बेहोश हुए दोस्तों को मरा समझकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : 14 साल के नाबालिग को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पति को भनक लगने पर प्रेमी संग हुई फरार
मिली जानकारी के अनुसार काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गये है। मामला बीते गुरुवार की रात 10 बजे की है। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधावा निवासी 5 दोस्त काम करने के लिए कांकेर गए हुए थे।
पढ़िए पूरी खबर-
काम खत्म होने के बाद सभी लोग अपनी अपनी बाइक में सवार होकर रात 9 बजे कांकेर से अपने घर गिधावा आने के लिए निकले थे। एक बाइक में तीन लोग सवार थे जो पीछे थे और दूसरे बाइक में दो दोस्त सवार थे जो थोड़े आगे चल रहे थे।
इसे भी पढ़ें– Raipur News : बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने बारी-बारी नाबालिग से किया दुष्कर्म..ऐसे दिया घटना को अंजाम
तभी गोरसानाला मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद संतोष सहारे और देवेंद्र मरकाम बेहोश होकर मौके पर ही पड़े रहे। जिन्हें मरा समझकर सदमे में बाइक चलाक मनीष कुंजाम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
इसे भी पढ़ें– बहु का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे सास को बहु ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे लगाया ठिकाने..अब पहुंच गई थाने
कुछ देर बाद आगे चल रहे बाइक सवार दो दोस्त वापस जाकर देखा तो संतोष और देवेंद्र घटना स्थल पर बेहोश पड़े थे। साथ ही मनीष वहां से गायब मिला, जिसके बाद आज सुबह उसके शव को फांसी पर झूलते हुए ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

