बहु का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे सास को बहु ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे लगाया ठिकाने..अब पहुंच गई थाने
हरियाणा। सास बहू के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला हिसार के दौलतपुर गांव से सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी दिव्यांग सास की हत्या कर दी। आरोपी बहू मैनावती उर्फ बीरमति को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इसे भी पढ़ें– 11वीं के छात्र के साथ स्कूल टीचर हुई फरार, लॉकडाउन में अपने घर पर पढ़ाती थी चार घंटे ट्यूशन
हत्या का कबूलनामा करते हुए मैनावती ने पुलिस को बताया कि रणजीत नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती थी। वह गाड़ी लेकर घर आया जाया करता था, इस बात को लेकर सास शांतिदेवी को आपत्ति थी, सास के एतराज जताने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें– ससुर से ही इश्क लड़ा बैठी बहू ने ऐसे लगाया पति को ठिकाने, मामला जान हो जाएंगे हैरान
पुलिस के मुताबिक आरोपी मैनावती ने बताया कि इसी वजह से उसने और रणजीत ने योजना बनाकर उसकी सास की हत्या कर दी थी। आरोपी के पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी प्रेमी रणजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। रणजीत को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें– युवक ने किया भैंस के साथ दुष्कर्म, मालिक ने युवक के खिलाफ कराया FIR
गौरतलब है कि शांति देवी की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने 30 मई को मृतका शांति देवी की बेटी कृष्णा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा देवी ने बताया कि उसके पिता की करीब दो वर्ष पूर्व व भाई जयवीर की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें–शादी करने की जिद में 80 घंटे से प्रेमी के घर पर धरना दे रही प्रेमिका..परिवार संग प्रेमी हुआ घर से फरार
उसके पिता व भाई की मौत के बाद से उसकी करीब 60 वर्षीय दिव्यांग माता शांति देवी उसकी भाभी मैनावती व उसके बच्चों के साथ जाखोद खेड़ा में रह रही थी। बेटी को अंजाने फोन से मां की मौत का पता चला कृष्णा देवी ने बताया कि 27 मई की सुबह उसके पास किसी ने फोन कर बताया कि उसकी माता बीमार है। पूछने पर फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है। कृष्णा देवी ने बताया कि जब वह अपनी माता के घर पहुंची तो उसकी मां का शव चारपाई पर पड़ा था और गले में चोट के निशान थे।

